फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम की गिरफ्तारी निराशाजनक, न्यायपालिका मदद के लिए आगे नहीं आ रही: ममता बनर्जी

Thu, 22 Aug 2019 04:03 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी 'निराशाजनक' है। साथ ही आरोप लगाया कि न्यायपालिका 'गुहार लगा रही' लोकतांत्रिक व्यवस्था की मदद के लिए सामने नहीं आ रही।
विज्ञापन


बुधवार शाम को हुई चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का हवाला दिया और कहा, "न्याय का संदेश एकांत में सिसकियां ले रहा है।" 

बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा, "पी. चिदंबरम एक अर्थशास्त्री, पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं। उन्हें जिस तरह से गिरफ्तार किया गया वह निराशाजनक है। लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं- लोकतांत्रिक संस्थान, चुनाव आयोग, मीडिया और न्यायपालिका। हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था गुहार लगा रही है, फिर भी न्यायपालिका उसकी मदद को सामने नहीं आ रही।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया संगठन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता बन गए हैं। 

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में बुधवार रात चिदंबरम को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें