फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, चुनावी सुधारों और फंडिंग पर दिए सुझाव

Thu, 25 Jul 2019 04:44 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल संपन्न लोकसभा चुनावों में अत्यधिक खर्चे की खबरों पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनावों में सार्वजनिक धन के इस्तेमाल पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


 

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘यह विषय वृहद रूप से चुनावी सुधार और विशेष रूप से हमारी लोकतांत्रिक राजव्यवस्था में भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने से जुड़ा है। समय आ गया है कि चुनाव में सरकारी धन का इस्तेमाल हो जो आज दुनिया के 65 देशों में नियम है।’ 

तृणमूल कांग्रेस ने 2014 और 2019 चुनावों के अपने घोषणापत्र में यह मुद्दा उठाया था। ममता ने लिखा, ‘मैं आपसे भ्रष्टाचार मिटाने के उद्देश्य से भारत में चुनावों में सार्वजनिक धन के इस्तेमाल के एकमात्र एजेंडे के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध करती हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें