फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : ओवैसी और सिद्दीकी पर ममता के गंभीर आरोप, कहा- भाजपा से पैसे लेकर रच रहे हैं साजिश

Sat, 03 Apr 2021 09:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी को भाजपा की तरफ से हिंदू और मुस्लिम को बांटने के पैसे मिले हैं
  • ममता ने कहा कि अगर आप एनआरसी और बंटवारा नहीं चाहते हैं तो  ओवैसी और अब्बास  वोट मत करें
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी एक जनसभा में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आईएसएफ के अध्यक्ष अब्बास सिद्दीकी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगया कि ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी को भाजपा की तरफ से हिंदू और मुस्लिम को बांटने के पैसे मिले हैं।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने रायदिघी के जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप एनआरसी और बंटवारा नहीं चाहते हैं तो  ओवैसी और अब्बास  वोट मत करें। उन्हें वोट करने का मतलब है कि भाजपा को वोट देना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति है कि हिंदू और मुस्लिम एक साथ चाय पीते हैं। एक साथ दुर्गा पूजा और काली पूजा मनाते हैं। हमारे गांवों में अशांति होने पर भाजपा को फायदा होगा और सत्ता में आ जाएंगे। बता दें कि बंगाल में तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होने वाला है।

बनर्जी ने अपनी हिंदू पहचान पर जोर देते हुए कहा कि मैं एक हिंदू हूं जो हर दिन घर से निकलने से पहले चंडी मंत्र का जाप करती है। लेकिन मैं हर धर्म को सम्मान देने की अपनी परंपरा में विश्वास रखती हूं।  दलितों के घर में भोजन खाने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक ब्राह्मण महिला हूं लेकिन मेरी करीबी सहयोगी एक अनुसूचित जाति की महिला है जो मेरी हर जरूरत का ध्यान रखती है। वह मेरे लिए भोजन भी पकाती है। 
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि मुझे इसका प्रचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो दलित के आंगन में खाना खाने के लिए पांच सितारा होटल से भोजन मंगवा कर खा रहे हैं वे दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं।  उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयी तो वह संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी जिससे ‘‘कई नागरिकों को यहां से जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें