फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा एलान, आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जाएगा वेतन

Wed, 06 Mar 2024 11:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता

सार

ममता बनर्जी ने मंगलवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट किया था कि बुधवार सुबह 10 बजे कुछ खास साझा करेंगी। आज सुबह उन्होंने आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की घोषणा की।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल बढ़-चढ़कर मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाएगी। 

विज्ञापन


प्रति माह 750 रुपये की वृद्धि होगी
बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में प्रति माह 750 रुपये की वृद्धि की जाएगी। कार्यकर्ताओं को पहले हर महीने 8,250 रुपये मिलते थे। बढ़ोतरी के बाद उनका वेतन नौ हजार हो जाएगा। 

सहायकों का भी बढ़ेगा वेतन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आगनवाड़ी सहायकों के वेतन को भी बढ़ाया जाएगा। उनके वेतन में 500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की जाएगी। पहले सहायकों को हर महीने छह हजार रुपये मिलते थे। अब उनका वेतन 6,500 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि वेतन में वृद्धि एक अप्रैल से होगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट किया था कि बुधवार सुबह 10 बजे कुछ खास साझा करेंगी। इसके अगले दिन बुधवार को उन्होंने आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें