फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MeToo: मलयालम अभिनेता एम. मुकेश और एडावेला बाबू को राहत; यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में मिली जमानत

Fri, 06 Sep 2024 10:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
MeToo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

केरल में एर्नाकुलम की सत्र न्यायालय ने सीपीआई (एम) विधायक एम. मुकेश और अभिनेता एडावेला बाबू को जमानत दे दी। दोनों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में याचिका लगाई थी।

विज्ञापन


इससे पहले मलयालम फिल्म अभिनेता निविन पॉली के खिलाफ 40 वर्षीय एक महिला की शिकायत को लेकर मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पॉली ने एक साल पहले दुबई में उसका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, इन आरोपों से पॉली ने इनकार किया और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

ओन्नुकल पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मामले में एक महिला सहित छह आरोपी हैं। अधिकारी ने बताया कि पहली आरोपी एक महिला है और पॉली छठे आरोपी हैं। महिला के मुताबिक, यह घटना एक वर्ष पूर्व दुबई में हुई थी।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटों बाद पॉली ने एक 'फेसबुक' पोस्ट में कहा कि आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इन आरोपों को निराधार साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं और जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाऊंगा। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। मामले से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा।

इसके बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर लगाया गया आरोप है और मेरा विश्वास है कि इसके पीछे कोई साजिश है। उन्होंने कहा कि वह शिकायतकर्ता को नहीं जानते और न ही कभी उनसे मिले हैं तथा ना कभी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें