फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAC के अगले चेयरमैन होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, 1 मई को ग्रहण करेंगे पदभार

Wed, 15 Mar 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पीएसी (लोक लेखा समिति) के अगले प्रमुख होंगे। मंगलवार को खड़गे ने इसके लिए नामांकन दाखिल किया। वो अपनी ही पार्टी के साथी के वी थॉमस की जगह लेंगे।
विज्ञापन


थॉमस ने इस पोस्ट पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। खड़गे लोक लेखा समिति के प्रमुख का कार्यभार 1 मई से गृहण करेंगे, जब पीएसी का पुनर्गठन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (सीपीपी) के नेतृत्व ने मंगलवार को ही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को खड़गे का नाम इस पद के के लिए नामांकित करने को कहा था। पीएसी के अध्यक्ष के तौर पर खड़गे को कैबिनेट रैंक मिलेगी। इसके साथ ही पार्लियामेंट हाउस में एक ऑफिस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थॉमस के बीजेपी सदस्यों से रहे हैं मतभेद

थॉमस के तीन साल के कार्यकाल में उनके और बीजेपी सदस्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेद रहे। जिसमें उनकी टिप्पणी शामिल है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पैनल से पहले निरुत्साहीकरण पर बुलाया जाता है।

थॉमस के कार्यकाल के दौरान समिति ने नोटबंदी और अगस्ता वेस्टलैंड खरीद समेत कई मुद्दों की जांच की। 22 सदस्यीय पीएसी का हर साल पुनर्गठन किया जाता है। जिसमें 15 लोकसभा और 7 राज्यसभा के सदस्य होते हैं।

थॉमस केरल के एरनाकुलम से लोकसभा के सदस्य हैं, और उनका इस पद पर पहली बार नामांकन अगस्त 2014 मं हुआ था। वो 2015 और 2016 में भी इस पद पर बने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें