फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगे ने पीएम मोदी को बताया 'आतंकवादी': पहली बार नहीं बिगड़े बोल, कभी जहरीला सांप तो कभी बताया झूठों का सरदार

Tue, 21 Apr 2026 08:32 PM IST
Kirtivardhan Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। दरअसल एक रैली में उन्होंने पहले पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी।  इसे लेकर भाजपा के नेता संबित पात्रा ने खरगे और कांग्रेस की आलोचना की है। 
विज्ञापन
खरगे के विवादित बयान पर भाजपा का वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान इस वक्त देशभर में सुर्खियों में है। दरअसल, खरगे ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी। उन्होंने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एआईएडीएमके वाले पीएम मोदी से कैसे जुड़ सकते हैं। वे तो 'आतंकवादी' हैं। 
विज्ञापन


खरगे की इस टिप्पणी के बाद के जब विवाद शुरू हुआ तो कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री एक आतंकवादी हैं। मेरे कहने का मतलब यह था कि वह लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। खरगे ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा धमकियां देते हैं और उनके आचरण से राजनीतिक गलियारों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाना था, न कि उन पर कोई व्यक्तिगत हमला करना।

ये भी पढ़ें: Kharge in Controversy: खरगे ने प्रधानमंत्री को पहले बता दिया 'आतंकी', बवाल हुआ तो सफाई में कहा- वो डराते हैं
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि खरगे ने इस मामले में भले ही सफाई दे दी हो, लेकिन अब तक के इतिहास में वे कई बार पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियों के चलते वे घिर चुके हैं। अगर कुछ पुराने बयानों को उठा लिया जाए तो खरगे ने कभी पीएम की तुलना जहरीले सांप से की है तो कभी उन्हें झूठों का सरदार तक कह दिया। आइये जानते हैं उनके ऐसे ही पुराने बयान...


नवंबर 2022: जब पीएम मोदी को खरगे ने बुलाया रावण

गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी हर चुनावों में लोगों को अपना चेहरा दिखाकर वोट मांगते हैं। आपके कितने चेहरे हैं, क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं? 

खरगे के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई और इसे प्रधानमंत्री मोदी और गुजरातियों का अपमान बताया। हालांकि, तब भी खरगे ने खुद ही इस बयान पर सफाई जारी की थी और कहा था कि मेरे पास 51 साल का संसदीय राजनीतिक अनुभव है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की है। 

ये भी पढ़ें: पीएम के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी पर बोले खरगे, 51 वर्षों का अनुभव...व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता

दिसंबर 2022: चूहे से की मोदी सरकार की तुलना

मल्लिकार्जुन खरगे ने चीन से जारी सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में भाजपा और पीएम मोदी को घेरा था। उन्होंने कहा था कि संसद में चीन का मुद्दा उठाया है और सीमा की स्थिति पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, "वे बाहर शेर की तरह बात करते हैं, लेकिन अगर आप देखेंगे तो उनकी हरकतें चूहे की तरह हैं। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाए और नोटिस दिया जाए, लेकिन वे अभी भी संसद में चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं।"

इतना ही नहीं खरगे ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या आपका एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है, फिर भी वे देशभक्त होने का दावा करते हैं और अगर हम कुछ कहते हैं तो हमें देशद्रोही करार दिया जाता है। 

अप्रैल 2023: मोदी जहरीले सांप की तरह

कुछ इसी तरह खरगे ने 2023 में पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले पीएम मोदी को अच्छा इंसान बताया और फिर उनकी भाषा अभद्र होती चली गई। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। अगर आप इसके संपर्क में आते हैं तो आपकी जान चली जाएगी। 

खरगे के इस बयान को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, खरगे ने इस पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए नहीं बोल रहा था। मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है। अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।

ये भी पढ़ें: 'खरगे को प्रचार से रोकें...': PM पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान पर भड़की तेलंगाना BJP; EC से की ये मांग

नवंबर 2024: पीएम को बताया झूठों का सरदार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी एक ऐसा मौका आया, जब खरगे की जुबान फिसल गई। उन्होंने पहले तो प्रधानमंत्री की तुलना अक्रांता तैमूर लंग से कर डाली। इसके बाद उन्होंने कहा, "मोदी झूठों के सरदार हैं। मोदी साहब आपने 10 साल में इतनी गारंटी थी, आपने निभाई? आपने 15 लाख की गारंटी दी थी, ये झूठ हो गई। उन्होंने कहा कि मोदी झूठों के सरदार हैं, जो आदमी झूठ कहता है, वो लोगों के हित में नहीं होता है।"

खरगे के इस बयान पर भी भाजपा ने उन पर पलटवार किया था और कहा था कि हमको गाली देने से जनता का पेट नहीं भरता है। वो (नरेंद्र मोदी) सिर्फ बात करना जानते हैं, काम करना नहीं जानते हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस के बाकी नेता भी घिरे हैं बयानों में




संबंधित वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें