फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: राज्यसभा के भाषण से कुछ अंश हटाए जाने पर भड़के खरगे, अदाणी मामले को लेकर सरकार को घेरा

Fri, 10 Feb 2023 03:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या अदाणी समूह पर लगे घोटाले के आरोपों की जांच नहीं होनी चाहिए? जेपीसी नहीं बननी चाहिए? क्या उस पैसे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अदाणी की कंपनी में लगाया है? इसमें जनता का पैसा लगा है। सरकार को अदाणी का नाम लेने में दिक्कत क्यों है?
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन कार्यवाही के दौरान उनके भाषण से हटाए कुछ अंशों को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब और अदाणी मामले को लेकर चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था आपके चुप्पी साधने और मौनी बाबा बनने के चलते ये स्थिति आई है, इसका इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका है, लेकिन इसे भी रिकॉर्ड से निकाल दिया। मोदी जी के एक नजदीकी दोस्त को लेकर जब हमने पूछा कि उनकी संपत्ति कैसे बढ़ी तो इसपर भी उन्हें आपत्ति थी। हर बात पर वे कह रहे थे इसे प्रमाणित कीजिए। फिर जब कलंकित लोगों को मुआवजा देने पर पूछा तो इसे भी उन्होंने निकाल दिया।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या अदाणी समूह पर लगे घोटाले के आरोपों की जांच नहीं होनी चाहिए? जेपीसी नहीं बननी चाहिए? क्या उस पैसे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अदाणी की कंपनी में लगाया है? इसमें जनता का पैसा लगा है। सरकार को अदाणी का नाम लेने में दिक्कत क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें