फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : क्वारंटीन सेंटर दुष्कर्म मामले में गृह मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने का किया वादा 

Tue, 15 Sep 2020 08:16 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
anil deshmukh - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि मीरा रोड क्वारंटीन सेंटर दुष्कर्म मामले में सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की कोई घटना महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री ने ट्वीट किया कि राज्य में कहीं भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित एक कोविड-19 क्वारंटीन सेंटर के एक 27 वर्षीय सहायक को वहां एक महिला के साथ दुष्कर्म करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नवघर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संपत पाटिल ने बताया कि यह घटना जून की है।

हालांकि, 20 वर्षीय पीड़िता के इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह घटना शनिवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सेंटर में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी, तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें