फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ढोकी पंचायत में कड़े मुकाबले में शिवेसना UBT उम्मीदवार ने भाजपा को हराया, एक वोट से हासिल की जीत

Mon, 09 Feb 2026 05:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समिति कोे चुनावों के नतीजों के बीच धाराशिव की ढोकी पंचायत समिति में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां उद्धव गुट की शिवसेना के उम्मीदवार ने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
evm vote voting new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सोमवार को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि धाराशिव जिले की ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया।
विज्ञापन


ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में कड़े मुकाबले में अमर समुद्रे ने जीत हासिल की। यह जीत मतपत्रों की गणना के बाद मिले दो अतिरिक्त वोटों से तय हुई। अमर समुद्रे को कुल 3,187 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी निहाल काजी (भाजपा) को 3,186 वोट मिले। इसके अलावा, नोटा के लिए 56 वोट पड़े।

लातूर में कांग्रेस उम्मीदवार ने दो वोट के अंतर से जीत दर्ज की
लातूर में जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने बेहद कम अंतर से दो वोटों से जीत हासिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
 
रेनापुर तहसील के कामखेड़ा जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आशा भीसे ने 6871 वोट प्राप्त करके अपनी भाभी और भाजपा उम्मीदवार सरिता भीसे को हराया, जिन्हें 6869 वोट मिले।
विज्ञापन


चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्या कहा?
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, जिला पंचायत और पंचायत समिति के अब तक के नतीजों को देखते हुए महाराष्ट्र की जनता ने महायुति पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा ने 2017 का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दुख की बात है कि वरिष्ठ नेता अजित पवार अब हमारे बीच नहीं हैं। चुनाव से ठीक पहले उनका निधन हो गया। 
 
पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने आगे कहा, 2014 में हमने इस धारणा को तोड़ दिया था कि भाजपा एक शहरी पार्टी है। 2017 में हमने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद के नतीजे आपके सामने हैं। 

किन जिलों में हुए चुनाव?
चुनाव आयोग के मुताबिक, 731 जिला परिषदों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में हुए।

चुनाव में देरी क्यों हुई?
चुनाव पहले पांच फरवरी को होना था। लेकिन 28 जनवरी विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन और इसके बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के कारण इसे स्थगित किया गया। मतदान शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चला। मतगणना आज सुबह दस बजे शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: 'सोनम वांगचुक पूरी तरह से ठीक, सर्वोत्तम उपचार मिल रहा', केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

कुल कितने पुरुष और महिलाएं मतदाता?
मतदाता सूची में 1,06,33,269 पुरुष, 1,01,86,965 महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। राज्यभर में कुल 25,471 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चुनाव ड्यूटी के लिए लगभग 1.28 लाख कर्मियों को तैनात किया गया था, जिसमें 125 निर्वाचन अधिकारी और 125 सहायक निर्वाचन अधिकारी शामिल थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) उपलब्ध कराई थीं, जिसमें 51,537 कंट्रोल यूनिट और 1,10,329 बैलट यूनिट शामिल हैं। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया संभालने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। प्रत्येक मतदाता ने दो वोट डाले थे- एक जिला परिषद और एक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए। जिला परिषद का बैलट सफेद बैलट यूनिट पर था, जबकि पंचायत समिति का बैलट गुलाबी बैलट यूनिट पर था।

पीएम मोदी ने महायुति की जीत पर दी बधाई
महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और महायुति की इस सफलता पर कहा कि एक बार फिर महाराष्ट्र ने महायुति को आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार सफलता के बाद महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है। यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे। मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है। ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है। इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है। विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है। विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए। 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं। पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे। हमें पूर्ण बहुमत मिला है। इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें