महाराष्ट्र के पुणे में तीन महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग पर आई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुणे पुलिस ने बताया कि महिला सैन्य अधिकारी उत्तराखंड की रहने वाली थी और वह जयपुर में तैनात थी। वह पुणे तीन महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि महिला सैन्य अधिकारी की शादी कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, एक अन्य लेटर पुलिस को बरामद हुआ है, जो महिला के पिता का है। महिला के पिता भी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौके से मिले कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।