फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Dispute: सीमा विवाद पर कर्नाटक से 10 गुना ज्यादा प्रभावी प्रस्ताव लाएंगे, महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा

Fri, 23 Dec 2022 02:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नागपुर में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान देसाई ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बासवराज बोम्मई ने जो फैसला हुआ, उसका सम्मान नहीं किया। 
विज्ञापन
अमित शाह ने हाल ही में महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद को लेकर बैठक की थी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी सरकार अगले हफ्ते सीमा विवाद पर ऐसा प्रस्ताव लाएगी, जो कर्नाटक के प्रस्ताव से कहीं ज्यादा प्रभावी होगा। महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री देसाई ने कहा कि प्रस्ताव को राज्य विधानसभा में सोमवार को पास करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा ने गुरुवार को ही महाराष्ट्र के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें कहा गया था कि कर्नाटक के हितों की रक्षा की जाएगी और पड़ोसियों को एक भी इंच जमीन नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की तरफ से बढ़ाए गए इस प्रस्ताव में महाराष्ट्र की तरफ से बेलगावी को लेकर बार-बार पैदा किए जा रहे विवाद की भी आलोचना की गई। इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कराया गया था। 

नागपुर में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान देसाई ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बासवराज बोम्मई ने जो फैसला हुआ, उसका सम्मान नहीं किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ही इस मामले को बातचीत से सुलझाना चाहते थे।"
विज्ञापन


देसाई ने कहा, "प्रस्ताव पास होने के बाद हम केंद्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र के नेताओं को कर्नाटक में न जाने देने की अनुमति को लेकर शिकायत करेंगे।" गौरतलब है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए महाराष्ट्र की तरफ से जो कमेटी बनाई गई है, देसाई उसके भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें