फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में 58 इमारतों पर चलेगा बुलडोजर; भारत में अवैध तरीके से रह रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 01:13 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठाणे में एक नागरिक निकाय ने निर्माण और पंजीकरण में अनियमितताओं के कारण 58 इमारतों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह अभियान बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को मानते हुए चलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इमारतों को ध्वस्त करने का अभियान अगले तीन महीनों में समाप्त होगा। 58 इमारतों में से छह को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि चार को आंशिक रूप से ध्वस्त किया गया है। इन इमारतों में लगभग 6,500 लोग रह रहे थे, और कई लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डरों ने उन्हें यह विश्वास दिलाने में धोखा दिया था कि संपत्तियां वैध थीं।

विज्ञापन


पांच बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भिवंडी इलाके में तलाशी अभियान चलाया और एक घर से पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा। इन सभी महिलाओं की उम्र 36 से 50 के बीच थी। उनके पास के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिल पाया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

पानी की पाइपलाइन में फंसा बिल्ली का बच्चा
ठाणे के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की पानी की पाइपलाइन में फंसे एक बिल्ली के बच्चे को फायर ब्रिगेड ने बचाया। सोमवार की रात को यशोधन नगर से नगर निगम के फायर स्टेशन पर फोन कर घटना की जानकारी दी गई। बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए 30 मिनट तक बचाव अभियान चलाया गया। उसे पाइपलाइन से बाहर निकालने के लिए पानी छोड़ा गया। हालांकि, बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन

पुणे में भाजपा एमएलसी तिलेकर के रिश्तेदार की अपहरण के बाद हत्या
महाराष्ट्र में भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश तिलेकर के एक रिश्तेदार का सोमवार को पुणे में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सतीश वाघ (55) सुबह की सैर पर निकले थे। इस दौरान हडपसर इलाके में शेवालवाडी चौक के पास चार से पांच लोगों उन्हें एक एसयूवी में डालकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद पुलिस ने वाघ को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित कीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि वाघ का शव पुणे जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर अपहरण स्थल से 40 किलोमीटर दूर यवत के पास मिला। उनके शरीर पर कई चोटें थीं। शव का पंचनामा करने के लिए मौके पर टीम भेजी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

नागपुर में अवैध रूप से संचालित डांस बार का भंडाफोड़, 21 पर केस
नागपुर पुलिस ने हिंगना इलाके में ऑर्केस्ट्रा संगीत की आड़ में अवैध रूप से संचालित डांस बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार, प्रतिष्ठान में अवैध गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद डीसीपी लोहित मतानी के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम ने रविवार आधी रात को 'एस बार एंड रेस्तरां' पर छापा मारा। परिसर में प्रवेश करने पर, अधिकारियों ने एक महिला को गाते हुए और कुछ अन्य महिलाओं को अनुचित और अश्लील तरीके से नृत्य करते हुए पाया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को नर्तकियों पर नोटों की बारिश करते देखा गया। प्रतिष्ठान के मालिक जय बलदेव हिरानी (42), मैनेजर राजू लालचंद झांबा (59), कैशियर देवेंद्र रामकृष्ण शेंडे (38) और 18 ग्राहकों के खिलाफ हिंगना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधान भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने अपने नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन प्रदान करने के लिए राज्य की अपार क्षमता का पता लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि सीएम ने बुनियादी ढांचे के विकास और प्रमुख परियोजनाओं के कार्यान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिकारियों को पारदर्शी, तेज गति और जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। सीएम फडणवीस ने विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी और उनमें तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में एक अतिरिक्त वॉर रूम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

ईडी के समक्ष पेश हुईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ

धनशोधन मामले में जांच का सामना कर रही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बैलार्ड एस्टेट स्थित कार्यालय में पेश हुईं। उन पर उद्यमी राज कुंद्रा के साथ मोबाइल एप के माध्यम से वयस्क सामग्री के उत्पादन और वितरण से जुड़े वित्तीय मामले में कथित तौर पर शामिल रहने का आरोप है। जांच के बारे में गहना ने बताया, 29 नवंबर को मेरे घर पर छापा मारा गया और हर चीज की जांच की गई। मेरे घर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। मेरा खाता फ्रीज कर दिया गया, जिसमें मेरे म्यूचुअल फंड, एफडी शामिल हैं। मुझे पीएमएलए सेक्शन के तहत समन जारी किया गया। इसलिए मैं जांच में सहयोग करने आई हूं। मैं खुद भी चाहती हूं कि लोगों के सामने सच्चाई आए...मैं आज तक सिर्फ एक बार राज कुंद्रा से मिली हूं। गहना समेत कई लोगों को मुंबई पुलिस ने 2021 में अश्लील सामग्री बनाने और ऑनलाइन अपलोड करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। अभी वह जमानत पर हैं, लेकिन मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें