महाराष्ट्र के पुणे शहर में नशे की हालत में टेम्पो चला रहे चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल भी हुए। यह घटना रविवार को 9.15 बजे पौड रोड पर घटी। आरोपी चालक आशीष पवार को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में चालक पौड रोड पर लापरवाही से वाहर चला रहा था। इस दौरान उसने चार-पांच अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में गीतांजलि अमराले की मौत हो गई, जबकि उनके पति संभाजी और दो अन्य सहोल पिटे और माधुरी दहोत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
ठाणे में मादक पदार्थ रखने के आरोप मं दो गिरफ्तार
ठाणे में 13.43 लाख रुपये मूल्य की मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने आरोपी स्वरूप जीतेंद्र सावंत और संकेत संदीप लाड को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 58 एलएसडी डॉट्स और 9.551 ग्राम अन्य मादव पदार्थ मिला।
ठाणे में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई इस हादसे में दो अन्य घायल भी हुए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात मुंब्रा-पनवेल रोड पर घटी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन तेज गति से आ रहा था और अचानक सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
मराठवाड़ा में बारिश के कारण 53 लोगों की मौत
मराठवाड़ा में इस वर्ष मानसून की शुरुआत से अब तक बारिश के कारण 53 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से साझा की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से छह सितंबर के बीच पूरे मराठवाड़ा में बारिश के कारण 1,269 मवेशी मारे जा चुके हैं। मराठवाड़ा के कम से कम 284 राजस्व क्षेत्रों में एक सितंबर को भारी बारिश हुई। अन्य सूखाग्रस्त इलाकों में भी भारी बारिश हुई। छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और लातूर जिलों में नौ-नौ मौतें दर्ज की गईं। वहीं, परभणी में आठ, बीड में छह, जालना और हिंगोली में पांच-पांच और धाराशिव में दो लोगों की मौत हुई।