महाराष्ट्र के ठाणे में अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और चार रुपये के लिए परेशान करने के आरोप में व्यक्ति और परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 33 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला एक वकील है। आरोपी ने महिला से चार लाख रुपये या कार की मांग की थी। जब पीड़िता उसकी मांग पूरी नहीं कर पाई, तब आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाद में उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में निवेश फर्म के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे में एक निवेश फर्म के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पर बेहतर रिटर्न के लिए शेयर मार्केट में पैसा निवेश का लालच देकर दो व्यक्तियों ने 1.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बेहतर रिटर्न पाने के लालच में पीड़ितों ने दो साल तक 1.64 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि, आरोपी ने उनके पैसों को शेयर मार्केट में निवेश नहीं किया और इसका गलत इस्तेमाल किया। बाद में उसने पीड़ितों को केवल 24.9 लाख रुपये ही वापस किया। पीड़ितों ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ठाणे में एक टेम्पो से मिला 58.68 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा
ठाणे में पुलिस ने एक टेम्पो से 58.68 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। उन्होंने टेम्पो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार दोपहर भिवंडी इलाके में राशन कार्यालय के परिसर पर छापा मारा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें टेम्पो से विभिन्न ब्रांडों के गुटखा मिले। पूछताछ के बाद टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि अवैध गुटखा व्यापार में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।