फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: 1.38 करोड़ की ठगी, बिल्डर-कंपनी के निदेशकों पर केस; नकली दवा बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 06:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हत्या का कारण मामूली विवाद माना जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है। अज्ञात व्यक्ति का शव पनवेल रेलवे स्टेशन के पास एक गोदाम में पाया गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश गवली ने कहा कि कपड़े की रस्सी से पीड़ित का गला घोंटा गया था। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इलाके में सीसीटीवी न होने के कारण पुलिस को बहुत परेशानी हुई। हालांकि, पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के साथ शराब पी थी, इस आधार पर इलाके की तलाशी ली गईपिछले एक सप्ताह से अपराध स्थल की ओर जाने वाली छह सड़कों की लगभग 50 सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की गई। पुलिस ने 27 वर्षीय व्यक्ति को पनवेल के कोलीवाड़ा मछली बाजार में ट्रैक किया, जहां से उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


भारत में अवैध रुप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार


पालघर जिले में भारत में अवैध तरीके से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी विरोधी सेल (एएचटीसी) ने 22 सितंबर को नाला सोपारा में एक झुग्गी बस्ती में छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रहमतुल्लाह गाजी, अली मोहम्मद दीनमोहम्मद मंडल, मिराज साहेब मंडल, सज्जाद कादिर मंडल और साहेब पंचानन सरदार के तौर पर की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुरुषों ने नदी पार कर भारत में प्रवेश किया और पिछले 10 वर्षों से यहां मजबूरी कर रहे हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, एक तलाश जारी

पालघर के नालासोपारा इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में अनीस शेख नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस वारदात का वीडियो बनाने और उसके साथ बलात्कार करने वाले दूसरे आरोपी जियान की तलाश की जा रही है। अचोले पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामूली विवाद में हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एसीपी क्राइम अजय लांडगे ने बताया, कि16 सितंबर की शाम को ओरियन मॉल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत में एक सड़ी-गली लाश मिली थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार शख्स की मौत गला घोंटने से हुई थी। इस वजह से हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, उस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए क्योंकि आरोपी और मृतक दोनों अज्ञात थे। इस मामले में आरोपी की पहचान धीरज राजू शर्मा के रूप में हुई है। जिसके बाद जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शराब पीने और बार से बाहर आने के बाद आरोपी ने मृतक से पूरी सब्जी खिलाने को कहा, जिसके बाद दोनों ने पूरी सब्जी खाई और मृतक से बिल मांगा। वहीं बिल न देने पर नाराज होकर आरोपी उसे मॉल के पीछे एक जगह ले गया और पास में पड़ी बेल्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
 

1.38 करोड़ की ठगी के मामले में बिल्डर और कंपनी के निदेशकों पर केस दर्ज

नागपुर में घर खरीदने वालों से 1.38 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में बिल्डर और निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर जिले में घर खरीदने वालों को रो हाउस देने का वादा कर कथित तौर पर 1.38 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एक बिल्डर और निर्माण कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इमामबाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी किशोर हंसराज झाम और राजगोपाल सिकंदर झाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वे वेंकटेश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 2012 में कलमना इलाके में रो हाउस बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। उन्होंने लोगों से समझौते किए और उनसे 1.38 करोड़ रुपये वसूले। अधिकारी ने बताया कि 12 साल में भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और बिक्री के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं बनाए गए।
 
विज्ञापन

राज्य में नकली दवाइयों की बिक्री के आरोप में तीन गिरफ्तार

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ नकली दवाइयों के वितरण में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि विजय शैलेंद्र चौधरी को ठाणे के मीरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि रमन और रॉबिन तनेजा को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा में संचालित होता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी 'लैब एवरटच बायो रेमेडीज' और 'मेसर्स जिनक्स फार्माकॉन एलएलपी' जैसी गैर-मौजूद फर्मों के ब्रांड नामों के तहत सिप्रोफ्लोक्सासिन, लेवोफ्लोक्सासिन, एमोक्सिसिलिन, सेफिक्सिम और एजिथ्रोमाइसिन जैसी व्यापक रूप से निर्धारित चिकित्सा दवाओं के नकली संस्करण की आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें