फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: छगन भुजबल को मिली धमकी भरी चिट्ठी; बाबा सिद्दीकी एनसीपी में हुए शामिल

Sat, 10 Feb 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा कि ऐसी कई चिट्ठी मिलने के बाद भी वह अपने विश्वास से पीछे नहीं हटेंगे। भुजबल के नासिक दफ्तर में शुक्रवार को चिट्ठी भेजी गई थी।
विज्ञापन
छगन भुजबल - फोटो : Facebook@Chhagan Bhujbal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के खाद्य औरनागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को एक चिट्ठी मिली, जिसमें उन्हें उनकी जान को खतरा होने के बारे में आगाह किया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा कि ऐसी कई चिट्ठी मिलने के बाद भी वह अपने विश्वास से पीछे नहीं हटेंगे। भुजबल के नासिक दफ्तर में शुक्रवार को चिट्ठी भेजी गई थी। चिट्ठी के जरिए उन्हें बताया गया कि पांच लोगों को उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। वे लोग मंत्री की तलाश में हैं।

अमबद पुलिस ने इसके बाद मंत्री के आवास और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। नासिक के येओला विधानसभा क्षेत्र के नेता को इससे पहले भी धमकी भरा फोन कॉल और चिट्ठी मिल चुका है। भुजबल ने मीडिया से कहा, 'मैं अपने विचारों पर अडिग हूं। जितनी भी चिट्ठी मिले, मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपने विचारों के साथ काम करना जारी रखूंगा।'
विज्ञापन


बता दें कि भुजबल ने हाल ही में मराठों को कुनबी (ओबीसी) प्रमाणपत्र देने की सुविधा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया था, जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी एनसीपी में हुए शामिल
पूर्व कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी आज यानी शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार भी मौजूद थे। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी को ‘बाबा सिद्दीकी’ के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के एक महीने के भीतर शहर के दूसरे नेता ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। सिद्दीकी के बेटे जीशान शहर से कांग्रेस विधायक हैं। हालांकि, बाबा सिद्दीकी ने कहा कि जीशान अपना फैसला खुद लेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें