मराठा क्रांति मोर्चा के प्रमुख रमेश आंब्रे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि शिंदे, जरांगे और पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के मौके पर ठाणे में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे जालना जिले में अपने गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। इसलिए, उन्हें ऑनलाइन ही पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जरांगे शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
जरांगे विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर आंब्रे ने कहा कि सरकार ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। देखते हैं कि बीस फरवरी को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में क्या होता है। यह पूछे जाने पर कि अगर वे सरकार से खुश नहीं हैं, तो उन्होंने पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री शिंदे को क्यों चुना, आंब्रे ने कहा कि उन्हें मराठा के रूप में सम्मानित किया जाएगा, न कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में।
ठाणे: मुख्यमंत्री ने कुत्ते को पीटे जाने का संज्ञान लिया
वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे में पालतू जानवरों के एक क्लिनिक में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटे जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। एक स्थानीय विधायक ने यह जानकारी दी। इससे पहले कुत्ते पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद असंज्ञेय (एनसी) शिकायत दर्ज की गई थी।
विधायक प्रताप सरनाईक की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पुलिस से दो कर्मचारियों और पालतू जानवरों के क्लिनिक के मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। पुलिस तब तक असंज्ञेय शिकाय की जांच नहीं कर सकीत, जब तक कि मजिस्ट्रेट का आदेश न हो। इस बीच, ठाणे नगर निकाय की पशु चिकित्सक डॉ. क्षमा शिरोडकर ने कहा कि निगम पालतू जानवरों के क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रहा है।