फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अहमदनगर में दो गुटों में झड़प, सात गिरफ्तार; मराठा आरक्षण मामले पर नांदेड़ में युवक ने दी जान

Tue, 14 Nov 2023 03:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मंदिर में पूजा शुरू होने के साथ तेज आवाज में लाउडस्पीकर चलाया गया तो दूसरे समुदाय के लोग वहां आकर आवाज कम करने के लिए बोलने आए। इसी को लेकर दोनों समुदाय के बीच बहस होने लगी और मंदिर के पंडित और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समुदाय ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो अलग-अलग समुदाय को बीच झड़प हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार को राहुरी के गुहा गांव में घटी जब एक समुदाय के कुछ लोग नाथपंथी संप्रदाय के मंदिर में कुछ अनुष्ठान कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह मंदिर अन्य समुदाय के पूजा स्थल के काफी नजदीक है। जब मंदिर में पूजा शुरू हुई और तेज आवाज में लाउडस्पीकर चलाया गया तो दूसरे समुदाय के लोग वहां आकर आवाज कम करने के लिए बोलने आए। इसी को लेकर दोनों समुदाय के बीच बहस होने लगी। बहस के दौरान मंदिर के पंडित और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समुदाय ने पिटाई कर दी जिसके बाद दोनों समुदाय के बीच झड़प शुरू हो गई। 

दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के मंदिरों पर पत्थर फेंके, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पथराव के कारण दोनों समुदाय के पूजा स्थलों के पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया। झड़प की जानकारी पाकर अहमदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ राहुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सात लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाशी ली जा रही है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मराठा आरक्षण विवाद पर युवक ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के नानदेड़ में मराठा आरक्षण विवाद की वजह से एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय दाजिबा रामदास कदम मार्लाक गांव का निवासी था। वह किसी काम से शहर आया था और जेंदा चौक इलाके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जहर खाने के बाद दाजिबा बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था- ये मेरे लिए सरकारी नौकरी का सवाल है, एक मराठा लाख मराठा। भाग्यनगर पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में 30 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले मराठा शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने राज्य सरकार को 24 दिसंबर तक आरक्षण घोषित करने की नई समय सीमा दी है। उन्होंने मराठा युवाओ से मराठा आरक्षण के लिए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ने की और किसी भी प्रकार की अतिवादी कदम न उठाने की अपील की है। 

मुंबई में लोकसभा सीट को लेकर शिंदे सेना के दो नेताओं के बीच खींचतान
उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट को लेकर शिंदे गुट के नेताओं -गजानन कीर्तिकर और रामदास कदम के बीच खींचतान खत्म नहीं हो रही है। दोनों के बीच विवाद खत्म करने के लिए मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री शिंदे को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, इस निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के सांसद कीर्तिकर यहां से आगामी लोकसभा चुनाव फिर से लड़ना चाहते हैं, वहीं कदम अपने बेटे सिद्धेश कदम के लिए इस सीट से अभी से अपनी जोर-आजमाइश में लगे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें