फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान भीड़ ने किया पथराव, नांदेड़ एसपी घायल; उद्धव ने शिंदे सरकार को घेरा

Tue, 31 Oct 2023 11:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Marashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को चेताया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र 31 दिसंबर को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को अलविदा कह देगा। उनका बयान सुप्रीम कोर्ट की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर को निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है। 
विज्ञापन
Maratha Reservation Protest (Representational Image) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार शाम को प्रदर्शन के दौरान पथराव में नांदेड़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के कुशनूर इलाके में हुई, जहां सैकड़ों मराठा कार्यकर्ता समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। अधिकारी ने बताया कि कोकाटे ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन उन पर पत्थर फेंके गए और उनके हाथ में चोट आई।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में कम से कम 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे के 25 अक्तूबर को भूख हड़ताल शुरू करने के बाद महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मराठा समुदाय का आंदोलन तेज हो गया है और इसने हिंसक रूप ले लिया है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र 31 दिसंबर को शिंदे सरकार को अलविदा कह देगा: ठाकरे
इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को चेताया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र 31 दिसंबर को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को अलविदा कह देगा। उनका बयान सुप्रीम कोर्ट की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर को निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है। 

कोर्ट ने क्या कहा था?
कोर्ट ने कहा था कि वह ठाकरे गुट और शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना द्वारा एक-दूसरे के विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर 31 दिसंबर तक आदेश पारित करें।

विधायकों और एमएलसी से कही यह बात
उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों और एमएलसी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति नार्वेकर को पढ़कर सुनाने के लिए भी कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हम 31 दिसंबर को अयोग्य सरकार को अलविदा कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें