फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: निजी स्कूलों को फीस में करनी होगी 15 फीसदी की कटौती, महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला

Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राज्य सरकार का यह कदम अभिभावकों के लिए बेहद राहत भरा माना जा रहा है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार (28 जुलाई) को एक अहम बैठक की थी, जिसमें यह अध्यादेश तैयार करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया। इसके तहत निजी स्कूलों के लिए फीस में 15 फीसदी की कटौती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार का यह कदम अभिभावकों के लिए बेहद राहत भरा माना जा रहा है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार (28 जुलाई) को एक अहम बैठक की थी, जिसमें यह अध्यादेश तैयार करने का फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि इस अध्यादेश की मदद से राज्य सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगा सकेगी। 

विज्ञापन


राजस्थान की तर्ज पर लिया गया फैसला
गौरतलब है कि राजस्थान में राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को फीस कटौती करने का आदेश जारी किया था, जिसकी तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाए। बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने फीस भुगतान का ढांचा ऐसा बनाने की तैयारी कर ली है, जिससे कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे। दरअसल, बच्चों के अभिभावकों ने चिंता जताई थी कि कई निजी संस्थान महामारी के दौरान भी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि हजारों लोगों को कोरोना के कारण वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान कई अभिभावकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी संपर्क किया था।

शिक्षा मंत्री ने दी यह जानकारी
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि हमने इस साल की फीस के संबंध में यह निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, राज्य सरकार के कैबिनेट ने यह फैसला किया। इससे स्पष्ट है कि यदि कोई निजी स्कूल इसका पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें