फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गृह मंत्री अनिल देशमुख का एलान, जल्द की जाएगी 5295 कॉन्सटेबलों की भर्ती

Sun, 27 Dec 2020 08:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को यहां कहा कि राज्य सरकार पुलिस कांस्टेबल के 12,000 पदों के लिए भर्ती करेगी। इनमें से 5,295 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

 गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि नागपुर शहर में अपराध का ग्राफ वर्ष 2019 की तुलना में काफी नीचे आया है।

नागपुर जिले की कतोल सीट से विधायक देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य पुलिस में कुल 12,000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी, जिनमें पहले चरण में 5,295 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इस बारे में यूनिट कमांडरों को आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की तर्ज पर नागपुर में भी घुड़सवार पुलिस इकाई स्थापित की जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि विभिन्न जेलों से पैरोल पर रिहा किए गए 11,000 से अधिक बंदियों को वापस जेल कब भेजा जाएगा तो देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें