रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को महाराष्ट्र के भायंदर में सनातन धर्म यात्रा पर कुछ अराजक तत्वों में हमला कर दिया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर जानलेवा हमले किए गए और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद से ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से भी एक ताजा घटना सामने आई हैं। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने वहां मौजूद दुकानों में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। इस घटना ऐसे वक्त में सामने आई जब पहले से ही महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में शांति बहाल हो जाएगी।
अज्ञात लोगों ने दुकानों को फिर बनाया निशाना
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने काशीमीरा, नया नगर, नवघर इलाकों में स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की। गौरतलब है कि तीन दिन पहले नया नगर में पहले दो समुदायों में एक झड़प हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने दुकानों को निशाना बनाया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पहुंचेंगे आरोपियों तक- पुलिस
मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की कुछ दुकानों को अराजक तत्वों ने निशान बनाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दूसरे अधिकारी ने कहा कि सोमवार को बोरीवली गांव में एक जुलूस पर हमले के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अफवाहों पर न दें ध्यान और न ही करें फॉरवर्ड- पुलिस
पुलिस ने एक नोट जारी कर लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी वीडियो पर ध्यान न देने की अपील की हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पुलिस ने कहा लोगों को न तो फर्जी वीडियो संदेशों पर ध्यान देना चाहिए और न ही उन्हें आगे किसी को फॉरवर्ड करना चाहिए।