फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अलीबाग का नाम बदलने की मांग, स्पीकर ने सरकार से इस नायक के नाम पर रखने की अपील की

Fri, 05 Apr 2024 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राहुल नार्वेकर ने लिखा कि शिवाजी महाराज ने एक मजबूत नौसेना की नींव रखी, जिसका कोंकण क्षेत्र में मयनाक भंडारी ने नेतृत्व किया था। मयनाक भंडारी की नेतृत्व कुशलता और बहादुरी के चलते ही अंग्रेजों को अलीबाग में खंदेरी के किले से पीछे हटना पड़ा था। 
विज्ञापन
राहुल नार्वेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे अलीबाग के नाम को बदलकर मयनाक भंडारी की याद में मयनाकनगरी करे। मयनाक भंडारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना की कमान संभाली थी और मराठा नौसेना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई का तटीय शहर अलीबाग एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और राज्य के रायगढ़ जिले के तहत आने वाली एक नगर परिषद है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया भंडारी फेडरेशन ने की थी मांग
हाल ही में ऑल इंडिया भंडारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल नार्वेकर से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात में फेडरेशन ने अलीबाग का नाम बदलकर मयनाकनगरी करने की मांग की थी। नार्वेकर ने गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के समय में विदेशी आक्रमण को रोकने के लिए समुद्री सुरक्षा और नौसैन्य ताकत बेहद अहम थी। 

कौन थे मयनाक भंडारी
राहुल नार्वेकर ने लिखा कि शिवाजी महाराज ने एक मजबूत नौसेना की नींव रखी, जिसका कोंकण क्षेत्र में मयनाक भंडारी ने नेतृत्व किया था। मयनाक भंडारी की नेतृत्व कुशलता और बहादुरी के चलते ही अंग्रेजों को अलीबाग में खंदेरी के किले से पीछे हटना पड़ा था। स्पीकर नार्वेकर ने ये भी मांग की कि अलीबाग में मयनाक भंडारी की प्रतिमा भी लगाई जानी चाहिए। स्पीकर ने कहा कि ऑल इंडिया भंडारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की, जिसका नेतृत्व नवीनचंद्र बंडीवडेकर ने किया। स्पीकर ने पत्र में लिखा कि 'यह मांग जायज है और मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह इस पर विचार करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें