सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस शुरू से ही यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस इसे सोची समझी हत्या बता रही है। पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं।
मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी गई थी। मृतका की तीन बहनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
फ्लैट में मिले थे सरस्वती के शव के कई टुकड़े
बता दें कि मनोज और सरस्वती मुंबई के मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी में लिव-इन में रहते थे। 8 जून को फ्लैट से सरस्वती के शव के कई टुकड़े बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पार्टनर मनोज साने को सरस्वती की हत्या के गिरफ्तार में गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया था कि सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी। साथ ही मनोज ने पुलिस को बताया था कि वह एचआईवी पॉजिटिव था और उसने सरस्वती के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया।
पूछताछ में बताया बाप-बेटी जैसा रिश्ता
इससे पहले आरोपी साने ने पूछताछ में बताया था कि सरस्वती के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता था। सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई के बारे में सोचकर डर गया और शव को ठिकाने लगाकर खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। वहीं सरस्वती की बहनों ने शुक्रवार को दावा किया था कि सरस्वती वैद्य ने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया था, लेकिन उनके बीच उम्र का काफी फासला होने के कारण इस जोड़े ने इसे सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताई थी सोची समझी हत्या
सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस शुरू से ही यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस इसे सोची समझी हत्या बता रही है। पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता था, मनोज यह बात स्वीकार चुका है और तीन जून की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। लिहाजा, संभव है कि मनोज ने उसकी पहले हत्या कर दी हो और फिर बाद में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई हो।
फूड डिलीवरी एजेंट ने की पड़ोसी की हत्या
मुंबई के धारावी इलाके में 26 वर्षीय एक युवक ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी और शव को चादर में लपेट कर पीड़ित के घर में छिपा दिया। शाहू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करने वाले आरोपी जेम्स पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैदी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध के मामले में पुलिस ने जेल के दो कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज
मुंबई के आर्थर रोड केंद्रीय कारागार में एक पुरुष कैदी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।