उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, 'वीर सावरकर महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं।
महाराष्ट्र में एक बार फिर वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को केंद्र सरकार से अपील कि वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
राउत ने सावरकर को महाराष्ट्र का 'वीर सपूत' बताया। उन्होंने कहा, 'वीर सावरकर महाराष्ट्र के महान व्यक्तित्व थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।'
बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी हैं: राउत
उन्होंने आगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी मुसलमानों को भड़का रहे हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता ने कहा, 'बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। शिवसेना अकेले लड़ेगी। असदुद्दीन ओवैसी काली शेरबानी पहनकर मुसलमानों को भड़का रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं से अलग होने पर मुसलमानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुसलमान नेता क्यों नहीं बन सकते: ओवैसी
शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली के दौरान ओवैसी ने शिवसेना समेत एमवीए नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'जब एनसीपी के अजीत पवार, सुप्रिया सुले नेता बन सकते हैं, देवेंद्र फडणवीस नेता बन सकते हैं, उद्धव ठाकरे केवल अपने पिता के पुत्र होने के गुण पर नेता बन सकते हैं तो क्या महाराष्ट्र के मुसलमान शरद पवार, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे जैसे नहीं हो सकते?'