फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का अजीब ऑफर : रक्तदान करो और एक किलो चिकन ले जाओ, बाल ठाकरे की जयंती पर 65 बोतल खून एकत्र

Tue, 25 Jan 2022 02:03 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, ठाणे।

सार

स्थानीय नगर निकाय में पार्टी के नेता धनंजय बोडारे ने बताया कि शिविर के दौरान 65 बोतल खून एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को इस दौरान ऑफर के अनुरूप एक किलो चिकन भी दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना के संस्थापक रहे दिवंगत बाल ठाकरे की जयंती पर पार्टी की उल्हासनगर इकाई की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी की ओर से लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरण देने के लिए अजीब ऑफर भी दिया गया। यह ऑफर था एक बोतल खून दो औ बदले में एक किलो चिकन ले जाओ। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते रविवार 23 जनवरी को बाल ठाकरे की 96वीं जयंती थी। इस मौके पर उल्हासनगर इकाई ने यह शिविर आयोजित किया था। स्थानीय नगर निकाय में पार्टी के नेता धनंजय बोडारे ने बताया कि शिविर के दौरान 65 बोतल खून एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को इस दौरान ऑफर के अनुरूप एक किलो चिकन भी दिया।

पिछले साल नासिक में भी आयोजित हुआ था रक्तदान शिविर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसे ही ऑफर वाला एक रक्तदान शिविर बीते वर्ष 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस के मौके पर नासिक में आयोजित किया गया था। यहां भी पार्टी की ओर से एक यूनिट ब्लड देने पर एक किलो चिकन या फिर पनीर मुफ्त ले जाने का ऑफर दिया गया था।
विज्ञापन


इस शिविर के आयोजन से पहले पार्टी की ओर से नासिक शहर में बाकायदा जगह-जगह पोस्टर तक लगाए गए थे। ये रक्तदान शिविर नासिक के सिरको औद्योगिक क्षेत्र में शिवसेना की स्थानीय पार्षद किरणताई के पति योगेश दराडे की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ था। 

इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन पहले भी महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में होता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में ब्लड की मांग बढ़ी है। एक अनुमान के मुताबिक खून की कमी से भारत में हर साल लगभग 30 से 35 लाख लोगों की मौत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें