फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बीड में गांव के सरपंच की हत्या, एक अन्य घायल; राकांपा-एसपी नेता समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 01 Jul 2024 05:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर

सार

राकांपा-एसपी नेता शशिकांत और सरपंच बापूराव के बीच झगड़ा हुआ। शशिकांत ने गुस्से में अपनी पिस्तौल निकालकर सरपंच को गोली मार दी।
 
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में राकांपा-एसपी के पदाधिकारी और उनके सहयोगियों पर हमला करने का आरोप है। हमले में एक गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


परली तहसील के बैंक कॉलोनी इलाके में शनिवार को झगड़ा हुआ। पीड़ित मरालवाड़ी गांव के सरपंच बापूराव अंधाले और ज्ञानबा गिट्टे एक आरोपी के घर गए। इस दौरान वहां राकांपा-एसपी नेता शशिकांत और सरपंच बापूराव के बीच झगड़ा हुआ। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि शशिकांत ने गुस्से में अपनी पिस्तौल निकाली और बापूराव पर तान दी। और बापूराव को गोली मार दी। वहीं राकांपा नेता के सहयोगी राजाभाऊ ने गोली मारे जाने के बाद उसपर दरांती से हमला कर मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबंधित प्रावधानों तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने बताया, "हमने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक घायल है और अन्य चार की तलाश की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें