अधिकारी ने बताया कि रात की ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी प्रमोद कुमार ने तेजी से छलांग लगाई और महिला को बचाया। यह घटना सीसीटी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई।
महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी एक महिला को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सतर्क जवानों ने बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गई थीं महिला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी पंकज चुघ ने कहा कि घटना 16 अगस्त की रात की है, जब महिला समता एक्सप्रेस में सवार हुई और जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, उसे एहसास हुआ कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई और जल्दबाजी में कूद गई।
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद महिला गिर गई और प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंसने वाली थी।
सीसीटी कैमरों में कैद हुई घटना
अधिकारी ने बताया कि रात की ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी प्रमोद कुमार ने तेजी से छलांग लगाई और महिला को बचाया। यह घटना सीसीटी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने की तारीफ
रेल मंत्रालय ने घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है और सतर्कता के लिए आरपीएफ कर्मियों की सराहना की और यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने-उतरने की अपील की।