फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार की टक्कर से पांच की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Nov 2022 10:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन





बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना गुरुवार आधी रात के करीब ढेकू गांव के पास हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी। जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि चार घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें