फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना के उपनेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस, जबरन गर्भपात कराने का आरोप

Thu, 17 Feb 2022 01:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुधवार रात कुचिक के खिलाफ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना के उप नेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ पुणे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 376 और 313 के तहत शिवाजीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

बुधवार रात उनके खिलाफ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। कुचिक के खिलाफ 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया है कि कुचिक ने उसके साथ यौन संबंध बनाए और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक कुचिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाए
युवती द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म 6 नवंबर 2020 से 10 फरवरी 2022 के बीच कई बार किया गया। यह सब पुणे, गोवा जैसी अलग-अलग जगहों की बड़े होटलों में हुआ। शिकायत के मुताबिक रघुनाथ कुचिक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें