फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा विकास अघाड़ी में खटपट: शिवसेना ने एनसीपी सांसद को दी नसीहत, कहा- गठबंधन में ना घोलें जहर

Sun, 18 Jul 2021 10:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे को लेकर सख्त बयान दिया है। शिवसेना ने एनसीपी के सांसद अमोल कोल्हे को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में जहर न घोलने की नसीहत दी है। 
 
विज्ञापन
amol kolhe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में इन दिनों उठापटक की खबरें आ रही हैं। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में खटपट की खबरें भी आ रहीं हैं। शिवसेना ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे को लेकर सख्त बयान दिया है। शिवसेना ने एनसीपी के सांसद अमोल कोल्हे को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में जहर न घोलने की नसीहत दी है। 

विज्ञापन


 एनसीपी और शिवसेना के बीच जब-तब हो रही खटपट की खबरें भी आती रही हैं। वहीं अब शिवसेना और एनसीपी में एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिली है। शिवसेना के प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा कि शिरूर सांसद कोल्हे को यह नहीं भूलना चाहिए कि उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार राज्य चलाने के लिए लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से परामर्श कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने दावा किया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आशीर्वाद के कारण ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने एनसीपी सांसद को जमकर लताड़ लगाई। शिवसेना के प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा, अमोल कोल्हे की याददाश्त का परीक्षण कराने का समय आ गया है। अभिनेता को स्क्रिप्ट देखकर डॉयलॉग बोलने की आदत होती है। इसलिए शायद वो भूल गए हैं कि वह उद्धव ठाकरे की कृपा से ही राजनीति में हैं। लिहाजा सत्ता का जो अंगूर आपको मिला है, उसे खट्टा मत कीजिए। 
विज्ञापन


बता दें कि अमोह कोल्हे और एनसीपी की इस बयानबाजी से पहले गुरुवार को ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब 30 मिनट तक मुलाकात की थी। इसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें