फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: शिंदे गुट के MLA पर मंत्रालय प्रवेश रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप, दिया यह जवाब

Fri, 04 Nov 2022 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विधायक ने दावा किया कि हमें मंत्रालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वहां रोक दिया। मेरे एक समर्थक ने उनसे कहा कि मैं एक विधायक हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरा अभिवादन किया। मैंने उनसे कहा कि मेर निजी सहायक प्रवेश विवरण भर देगा।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालासाहेबांची शिवसेना के विधायक संतोष बांगड़ पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सचिवालय में पुलिस रजिस्टर में अनिवार्य एंट्री किए बगैर अपने समर्थकों के साथ मंत्रालय के परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, विधायक ने आरोपों को खंडन किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर की है। बांगड़ से जब द्वारा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा, तब उन्होंने कथित तौर पर अपशब्द कहे। हिंगोली जिले के कलमनुरी से विधायक को तब प्रवेश की अनुमति दी गई, जब उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आगंतुक विवरण भरने के बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारियों ने कहा कि मरीन ड्राइव पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, घटना पर एक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक और राज्य गृह विभाग को सौंपी गई है। इस बीच बांगड़ ने एक समाचार चैनल से कहा कि आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि हमें मंत्रालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वहां रोक दिया। मेरे एक समर्थक ने उनसे कहा कि मैं एक विधायक हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरा अभिवादन किया। मैंने उनसे कहा कि मेर निजी सहायक प्रवेश विवरण भर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें