फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: 'कपड़े-जूते-मोबाइल हमारे कारण मिले', भाजपा विधायक का विवादित बयान; विपक्ष का हमला तेज

Thu, 26 Jun 2025 03:35 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के जलना में बीजेपी विधायक बाबनराव लोणिकर ने विवादित बयान दिया कि जनता के पास कपड़े, जूते, मोबाइल और सरकारी योजनाओं का पैसा बीजेपी की वजह से है। इस पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला और विधायक को जनता की देन याद दिलाई। विपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा शर्मनाक है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक बाबनराव लोणिकर - फोटो : X-@BabanraoLonikar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक बाबनराव लोणिकर अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। जलना जिले के परतूर विधानसभा क्षेत्र में 'हर घर सोलर' योजना के कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि जो लोग बीजेपी और सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनके पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन और योजनाओं का पैसा है, वह सब भाजपा की वजह से है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बोलते हुए बाबनराव ने दावा किया कि भाजपा सरकार की वजह से गांवों में पानी की टंकियां, पक्की सड़कें, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर हमारी आलोचना करते हैं, उनके घरों में पानी की सुविधा, सड़कें, उनके माता-पिता की पेंशन और किसान सम्मान निधि के पैसे सब हमारी ही देन हैं।

'कपड़े-जूते-मोबाइल भी हमारे कारण'
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जिन लोगों के पास आज कपड़े, जूते, मोबाइल हैं, वह भी हमारे कारण हैं। आपकी बहन को लड़की बहन योजना का लाभ मिल रहा है, आपके पिता को 6,000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि से मिल रहे हैं। फिर भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर हमें गालियां देते हैं।"
विज्ञापन


विपक्ष का तीखा हमला
भाजपा विधायक के इस बयान का वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने इसे लेकर जोरदार हमला बोला है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इसे शर्मनाक करार दिया। उन्होंने विधायक को 'ब्रिटिश मानसिकता' का बताया और कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें: एशिया वैश्विक औसत से दोगुनी गति से हो रहा गर्म, जलवायु लक्ष्यों पर निष्क्रियता की सबसे बड़ी सजा

अंबादास दानवे ने एक्स पर लिखा कि आपकी विधायक की कुर्सी, आपके कपड़े-जूते, आपकी गाड़ी का डीजल, आपके हवाई टिकट, सब जनता के वोट और टैक्स की देन हैं। ऐसे में जनता को नीचा दिखाने वाले बयान अस्वीकार्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह बयान याद रखना चाहिए क्योंकि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव आने वाले हैं।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स की जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिया यह अपडेट

भाजपा की सफाई का इंतजार
फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे को तूल देते हुए कहा कि यह बयान भाजपा की 'जनता विरोधी सोच' को उजागर करता है। अब देखना होगा कि पार्टी इस पर क्या सफाई देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें