फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रेलवे ट्रैक पर मृत मिला पुलिस कांस्टेबल, पूर्व मंत्री का था अंगरक्षक

सार

मृतक पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता जितेंद्र आव्हाड का अंगरक्षक रहा था। कदम भी उस मामले के आरोपियों में से एक था, जहां एक व्यक्ति अनंत करमुसे ने आरोप लगाया था कि एक फेसबुक पोस्ट को लेकर आव्हाड के ठाणे स्थित आवास पर उसे पीटा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का अंगरक्षक रहा एक पुलिस कांस्टेबल बुधवार को ठाणे जिले के तलोजा के पास  रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। अधिकारियों ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह जताया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कांस्टेबल की पहचान वैभव कदम के रूप में की है।
विज्ञापन


मृतक पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता जितेंद्र आव्हाड का अंगरक्षक रहा था। कदम भी उस मामले के आरोपियों में से एक था, जहां एक व्यक्ति अनंत करमुसे ने आरोप लगाया था कि एक फेसबुक पोस्ट को लेकर आव्हाड के ठाणे स्थित आवास पर उसे पीटा गया था।

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम किया। 
एक अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि कदम तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गया और उसकी मौत हो गई। तीन डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम किया। ठाणे के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने पूरी तरह से क्षत-विक्षत शव का पोस्टमॉर्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। डॉक्टर ने कहा, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए ... यह मल्टी-ट्रॉमा का मामला है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले है। सिविल सर्जन ने जोड़ा विसरा रिपोर्ट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ठाणे जीआरपी के इंस्पेक्टर पंधारी कंधे ने कहा कि अब तक दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें