फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हॉलीवुड फिल्मों की तरह बैंक में हुई चोरी, लेकिन यहां चूक गए चोर, अब पुलिस ने दबोचा

Wed, 20 Jul 2022 09:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस निरीक्षक अनिल सुरेश होनराव ने बताया कि मानपाड़ा पुलिस थाने में 13 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें बैंक कर्मचारी द्वारा बैंक की तिजोरी से 34 करोड़ रुपए चुराने की बात थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक में चोरी और डकैती के बहुत से मामले सामने आते हैं, लेकिन ठाणे जिले की एक प्राइवेट बैंक में चोरी ऐसी हुई, जैसा आपने हॉलीवुड या बॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा। चोरों ने बैंक कर्मचारी के साथ मिलकर एक शातिर प्लान तैयार किया, लेकिन वे अपने पीछे कुछ सबूत छोड़ ही गए। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक अनिल सुरेश होनराव ने बताया कि मानपाड़ा पुलिस थाने में 13 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें बैंक कर्मचारी द्वारा बैंक की तिजोरी से 34 करोड़ रुपए चुराने की बात थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 5.8 करोड़ रुपये और एक गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया मुंब्रा इलाके से इसरार अबरार हुसैन कुरैशी (33), शमशाद अहमद रियाज अहमद खान (33) और अनुज प्रेमशंकर गिरी (30) को गिरफ्तार कर लिया।

एसी डक्ट में छोड़ गए थे बैग
जानकारी के मुताबिक, बैंक में हुई चोरी का पता 11 जुलाई को चला। बैंक के अधिकारियों को कैश चेस्ट से 34.20 करोड़ रुपये गायब मिले। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने अपने स्तर पर छानबनी शुरू की, लेकिन बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिसिया जांच में सामने आया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। इस दौरान कैश वॉल्ट रखने वाले कमरे की जांच करते समय, बैंक अधिकारियों ने देखा कि एयर कंडीशन (एसी) डक्ट क्षतिग्रस्त हो गया था। आगे की जांच करने पर, उन्हें डक्ट में सात बैग मिले, जिसमें 22 करोड़ की चोरी की नकदी मिली। 
विज्ञापन


चाय के बहाने बैंक से भागा कर्मचारी 
बैंक अधिकारियों ने बताया, अल्ताफ शेख कैश वॉल्ड इंचार्ज के रूप में तैनात थे। वह नौ जुलाई को चाय पीने के बहाने बैंक से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। बैंक कर्मचारियों का मानना है कि इसी दिन वारदात को अंजाम दिया गया। चोर केवल 12.20 करोड़ के साथ ही भाग सके। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया सामने आया है कि चोरों ने एक छोटे ट्रक का इस्तेमाल कैश ले जाने के लिए किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें