फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मेरा देश बदल रहा है...पालघर के आदिवासी इलाकों में बाल-विवाह रोकने की अनूठी पहल

Sat, 25 Mar 2023 04:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस की बैठकों के दौरान लोगों को खासकर महिलाओं को बाल विवाह की वजह से कम उम्र में लड़कियों के मां बनने, समय से पहले बच्चों के जन्म और बच्चों के जन्म के समय होने वाली परेशानियों के बारे में जागरुक किया गया।
विज्ञापन
बाल विवाह - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बाल विवाह के खिलाफ काफी जागरुकता आ चुकी है लेकिन अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां यह कुप्रथा जारी है। हालांकि अब पुलिस की पहल और जनजागरुकता से देश के पिछड़े इलाकों में भी बाल विवाह के खिलाफ माहौल बन रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले में लोगों ने बाल विवाह करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस की सराहनीय पहल का नतीजा
दरअसल पालघर पुलिस ने जन संवाद अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरुक किया गया और उन्हें इसके नुकसान के बारे में बताया गया। इसके बाद वादा और विक्रमगढ़ तालुका के कई गांवों में लोगों ने बाल विवाह करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने खुद गांव वालों के साथ कई बैठकें की। 

ये भी पढ़ें- Child Marriage: दिल्ली भी ‘बाल विवाह’से अछूती नहीं, देश और राजधानी के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की बैठकों के दौरान लोगों को खासकर महिलाओं को बाल विवाह की वजह से कम उम्र में लड़कियों के मां बनने, समय से पहले बच्चों के जन्म और बच्चों के जन्म के समय होने वाली परेशानियों के बारे में जागरुक किया गया। इससे पहले विक्रमगढ़ तालुका के खुदेद और विजय  नगर गांव में भी लोगों ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी ना करने का प्रण लिया था। अब पुलिस जिले के अन्य गांवों में भी अपनी इस पहल के जरिए लोगों को जागरुक करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें