फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पत्नी की हत्या के बाद भी नौकरी करने गया युवक, शाम में किया आत्मसमर्पण!

Tue, 14 Mar 2023 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी पत्नी की हत्या के बाद भी काम पर गया और पूरे दिन काम करने के बाद शाम में पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के वलाई पारा की है। जहां रहने वाले प्रभुनाथ रामगोपाल विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी अनिता की गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


चरित्र पर शक के चलते गई महिला की जान
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपने काम पर गया और शाम में पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य मामले में मुंबई के मलाड में स्लम इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम की है, जिसके बाद इलाके में काला धुआं भर गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: घर में नकली नोट छाप रहा था आरोपी, पूछताछ में बताया- यूट्यूब वीडियो से सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें