फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में भारत केमिकल्स प्लांट में विस्फोट, पांचों घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 04 Jul 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

महाराष्ट्र के पालघर में भारत केमिकल प्लांट में शनिवार रात को विस्फोट हो गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें थुंगी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पालघर में विस्फोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार रात को अचानक भारत केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी थुंगी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रसायन कंपनी के संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लग जाने से पांच कर्मचारी झुलस गए।

विज्ञापन

 
दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित रासायनिक संयंत्र में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया। बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। मामले की जांच जारी है। भारत केमिकल प्लांट महाराष्ट्र के पालघर में बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। वहीं पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें