फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में महिला ने की आत्महत्या, ठाणे में जबरन वसूली के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

Sun, 18 Dec 2022 04:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, महिला इमारत की आठवीं मंजिल से कूदी और वहां खडी एक कार के ऊपर जा गिरी। परिसर के चौकीदार ने निवासियों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में एक ऊंची इमारत से कूदकद एक पच्चीस वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की देर रात डीएनए नगर थाना क्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया, महिला इमारत की आठवीं मंजिल से कूदी और वहां खडी एक कार के ऊपर जा गिरी। परिसर के चौकीदार ने निवासियों और पुलिस को सूचना दी। एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डीएन नगर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन

ठाणे: जबरन वसूली के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
उधर, ठाणे जिले में फैक्ट्री मालिकों से पैसे वसूलने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खुद को कथित तौर पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के रूप में पेश करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

डोंबिवली स्थित पाउटर कोटिंग फैक्ट्री के मालिक की शिकायत पर जबरन वसूली के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने शिकायतकर्ता को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की फर्जी आईडी दिखाई और 4 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच 35 हजार रुपये ले गए। उन्होंने दूसरों से भी पैसे लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें