पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत
उल्हासनगर के मध्य पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक दूसरी दुर्घटना मंगलवार की देर रात करीब एक बजे हुई। उल्हासनगर टाउनशिप में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल यात्री अफसर शेख की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार एक पेड़ से टकराई।
अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।