फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: टैंकर ने एसयूवी वाहन को मारी जोरदार टक्कर, शिवसेना पदाधिकारी की मौत; चालक गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 05:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक टैंकर और एसयूवी वाहन की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में शिवसेना पदाधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं। हालांकि पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार को एक टैंकर ने एसयूवी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शिवसेना पदाधिकारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिवसेना के पदाधिकारी दशहरा रैली में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे। यह घटना कवथे महांकाल तहसील के शिरधोन गांव में सुबह हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, एक दूध के टैंकर ने एसयूवी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह एक पुल के पास पलट गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवसेना पाधिकारी विवेक तेली के रूप में हुई। वहीं हादसे में तीन अन्य घायल हैं। जिनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर है। इस दौरान टैंकर चालक भी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

बता दें दक्षिण मुंबई में आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाम को जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस बीच शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने घायल कार्यकर्ता के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें