मुंबई पुलिस ने गुरुवार को ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। वहां से करोड़ों की ड्रग्स भी बरामद की गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई की मालवणी पुलिस ने कांदिवली थाना क्षेत्र के लालजीपाड़ा इलाके की झुग्गी बस्ती में चल रही एक ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 1.18 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए।
पालघर जिले में चोरी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
पालघर जिले की पुलिस ने चोरी करने के आरोप में सोलापुर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छह लोगों ने कथित तौर पर एक दिसंबर 2023 को पालघर जिले के अर्नाला में एक घर में घुसकर कीमती सामान और 25,000 रुपये नकद चुरा लिए थे।