फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जरांगे की मांग- भुजबल पर CM लगाम लगाएं; पंढरपुर तीर्थयात्रा को UNESCO सूची में शामिल करने की पहल

Fri, 28 Jun 2024 09:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंढरपुर तीर्थयात्रा को UNESCO सूची में शामिल करने की कवायद, सरकार भेजेगी प्रस्ताव
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि महाराष्ट्र सरकार सालाना पंढरपुर तीर्थयात्रा को विश्व धरोहर में नामांकन के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूनेस्को को एक प्रस्ताव भेजेगी, जिसकी परंपरा एक हजार साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि सरकार भगवान विट्ठल के भक्तों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक अलग निगम भी स्थापित करेगी। अपने बजट भाषण के दौरान अजित पवार ने घोषणा करते हुए कहा कि वारकरियों, कीर्तनकारों, भजन मंडलियों को सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ 250 किमी की पालकी मार्ग का प्रबंधन करने के लिए निगम और मुख्यमंत्री वारकरी संप्रदाय महामंडल की स्थापना की जाएगी।

भुजबल पर सीएम शिंदे लगाए लगाम-जरांगे, सांप्रदायिक तनाव भड़काने का लगाया आरोप
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और ओबीसी नेता छगन भुजबल पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनपर लगाम लगाने की मांग की है। जालना के महाकाल गांव में मीडिया से बात करते हुए मनोज जरांगे ने दावा किया कि छगन भुजबल ने मराठा युवकों पर गलत आरोप लगाने के लिए हमला करवाया था। इस दौरान जरांगे ने यह भी दावा किया कि पुलिस मराठा युवकों को परेशान कर रही है और उन पर पथराव की घटना में शामिल होने का आरोप भी लगा रही है। यह अन्याय बंद होना चाहिए।

पालघर में आदिवासी महिलाओं से 1.72 करोड़ की ठगी, मां-बाप समेत दो बेटों पर केस दर्ज
पालघर जिले के मनोर में 105 आदिवासी महिलाओं से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मां-बाप और उनके दो बेटों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में मनोर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुमैय्या पटेल, यासर पटेल और उनके बेटों अलकम और अय्यंक पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाने के लिए बहला-फुसलाकर उनके नाम पर बैंक से ऋण लिया और पैसे को इधर-उधर कर दिया। पीड़ितों के एसपी बालासाहेब पाटिल से मुलाकात करने के बाद गुरुवार को धोखाधड़ी समेत मामले में केस दर्ज किया गया है।

पानी से भरी बाल्टी में गिरने से बच्ची की मौत, मुंब्रा में एक महीने में हुई दूसरी घटना
ठाणे शहर के मुंब्रा में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से एक 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को अमृत नगर इलाके में ये घटना हुई और मृतक बच्ची के माता-पिता की सूचना के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले एक महीने में मुंब्रा में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

मुंबई: मानहानि में वकील को एक महीने की जेल
मुंबई में एक मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को शहर के वकील नवीन चोमल को दोषी ठहराते हुए एक महीने की कैद की सजा सुनाई और 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। वकील ने आईपीएस अधिकारी केएमएम प्रसन्ना पर ड्रग गिरोह में शामिल होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद प्रसन्ना ने चोमल के खिलाफ मानहानि मामला दायर किया था। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हेमंत जोशी ने चोमल को आईपीसी की धारा 500 के तहत दोषी ठहराया। हालांकि, हाईकोर्ट के समक्ष फैसले को चुनौती देने के लिए सजा को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि मार्च 2015 में पुलिस ने लगभग 12 किलोग्राम मादक पदार्थ रखने के मामले में सतारा में कांस्टेबल धर्मराज कालोखे को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें