फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट पर 53 करोड़ की हेरोइन जब्त

Thu, 09 Mar 2023 03:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai Police - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अहमदनगर जिले से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉलेज का प्रिंसिपल और दो शिक्षक शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड कर लिया जाएगा। पुलिस को शक है कि कम से कम 100 अभिभावकों ने 10,000 रुपये देकर आरोपियों से पेपर खरीदे थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि पेपर कहां से लीक हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, अहमदनगर के मातोश्री भगुबाई बंबरे एग्रीकल्चर एंड साइंस कॉलेज से तीन मार्च को गणित का पेपर लीक हुआ था और इसे सैकड़ों छात्रों के बीच बांट दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम उन छात्रों की जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने पेपर के लिए पैसों का भुगतान किया है। साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। 

इथियोपिया से आएयात्री के पास से 7.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त 
उधर, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आए एक यात्री से 7.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसका बाजार मूल्य 53 करोड़ रुपये आंका गया है। यात्री 10 मार्च तक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें