कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है।
कस्टम विभाग ने बुधवार को सोने की तस्करी के मामले में कोच्चि हवाई अड्डे से एयर इंडिया केबिन क्रू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1487 ग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच, सिंगापुर से आए दो यात्रियों को बुधवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चेन्नई सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यात्री एआई-347 और 6ई-52 से सिंगापुर से चेन्नई पहुंचे। चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट में कहा, इंटेल के आधार पर, AI-347 और 6E-52 द्वारा सिंगापुर से आए 2 पैक्स को सीमा शुल्क द्वारा 07.03.23 को रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर 6.8 किलोग्राम सोना बरामद किया।