फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुलिस-DRI ने 250 करोड़ की ड्रग्स जब्त किया, तीन गिरफ्तार; नवी मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा

Sun, 22 Oct 2023 02:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मलाड के एक व्यक्ति से अमेरिकी लोगों का डाटा खरीदा था और कॉल  सेंटर के कर्मचारी फर्जी नामों से अमेरिकी लोगों को कॉल कर दवाईयां बेचते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद पुलिस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पड़ोसी महाराष्ट्र में एक अभियान के दौरान 250 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (अपराध) चैतन्य मंडलिक ने कहा कि अपराध शाखा और डीआरआई ने एक संयुक्त अभियान में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में दो कारखानों और कुछ घरों से कोकीन, मेफेड्रोन (एमडी) और केटामाइन जब्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीआरआई पुणे और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने औरंगाबाद में एक संयुक्त अभियान चलाया। यहां दो कारखानों और कुछ घरों में छापेमारी की गई। इस दौरान 250 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत तीन से चार गुना अधिक होने का अनुमान है।

विज्ञापन

अमेरिका में लोगों को बनाते थे शिकार
दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 23 लोगों को हिरासत में लिया है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एक मॉल से यह फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि इस कॉल सेंटर से फर्जीवाड़ा करके अमेरिकी लोगों को वियाग्रा, सियालिस समेत नशे की चीजें बेची जा रहीं थी। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक और मैनेजर को भी पकड़ा है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अमेरिकी लोगों से उनके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल्स लेकर उनके साथ कथित तौर पर फर्जीवाड़ा भी किया। पुलिस ने वाशी थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई इलेक्टॉनिक उपकरण, हार्ड डिस्क और कई अन्य सामान भी जब्त किया है। आरोपी VCdial/Nextiva सॉफ्टवेयर की मदद से विदेश में कॉल कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मलाड के एक व्यक्ति से अमेरिकी लोगों का डाटा खरीदा था और कॉल  सेंटर के कर्मचारी फर्जी नामों से अमेरिकी लोगों को कॉल कर दवाईयां बेचते थे। 

बेची गईं दवाईयों और नशे के सामान का पैसा खारनगर स्थित एक बैंक की शाखा में आता था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420 और 34 के तहत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि शनिवार को भी नवी मुंबई पुलिस ने नेरुल इलाके में स्थित एक मॉल में भी छापा मारकर ऐसे ही एक अन्य फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें