फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

Thu, 31 Aug 2023 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मृतक की पहचान आकाश थुबे के तौर पर की गई है जो वसंत विहार इलाके का रहने वाला था। 29 अगस्त को पैसो की वजह से हुए विवाद में जादव के घर पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने तीन लोगों को एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने के आरोप में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या वित्तीय विवाद की कारण की गई थी। 
विज्ञापन


चीतलसर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर गिरीश गोड ने बताया, 'आरोपी की पहचान गुरुनाथ काकड्या जाधव, करण अनिल सावरा और प्रशांत उर्फ बाबू मारुति जबर के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।' 

मृतक की पहचान आकाश थुबे के तौर पर की गई है जो वसंत विहार इलाके का रहने वाला था। 29 अगस्त को पैसो की वजह से हुए विवाद में जादव के घर पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेत-त्व वाली शिवसेना से जुड़े थे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने मृतक के शरीर से सोने की ज्वेलरी निकालकर शव को पहाड़ी के पास जलता हुआ छोड़ दिया। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूतों को गायब करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें