कर्नाटक में हावेरी के अलादाकट्टी गांव में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हावेरी के अलादाकट्टी गांव में एक पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद तीन लोग मृत पाए गए। हावेरी के एसपी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि आग लगने की घटना स्थल पर तीन शव पाए गए हैं। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी
इसके अलावा हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआईए) हवाईअड्डे को ई-मेल से मिली बम की धमकी अफवाह निकली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हवाईअड्डे के ग्राहक सेवा अनुभाग को सोमवार को बम की धमकी के बारे में मेल मिला और सुरक्षा कर्मियों द्वारा गहन जांच की गई और कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।