फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में बड़ा हादसा: सीवर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत, एक की तलाश जारी

Fri, 21 Oct 2022 11:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

निजी सोसायटी में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरे दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य लापता है। 
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक में डूबकर दो की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के वाघोली में शुक्रवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निजी सोसायटी में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरे दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य लापता है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया, लापता कर्मचारी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। पुलिस ने बताया, प्रथम दृष्टया सामने आई जानकारी के मुताबिक, दो कर्मचारियों की मौत सांस रुकने की वजह से हुई। 


18 फीट गहरा था सेप्टिक टैंक
अधिकारियों ने बताया, तीन सफाई कर्मचारी 18 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे थे। सामने आ रहा है कि टैंक के अंदर दो कर्मचारियों की मौत सांस रुकने की वजह से हो गई। उन्होंने बताया, हमें सुबह सात बजे इसकी सूचना मिली, जिसके बाद दो कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें